हरेला पर्व पर डेल्टा डिफेंस एकेडमी में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

हरेला पर्व पर डेल्टा डिफेंस एकेडमी में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Spread the love

देहरादून। हरेला पर्व के अवसर पर रायपुर स्थित डेल्टा डिफेंस एकेडमी, 200 बीघा कॉलोनी में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी (गुरुजी) ने प्रतिभागियों के साथ पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की लोक संस्कृति और प्रकृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राज्य की संस्कृति में सदैव पर्यावरण संरक्षण का विशेष महत्व रहा है और वर्तमान समय में वृक्षारोपण के माध्यम से प्रकृति का संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में एकेडमी के निदेशक कुलवीर सिंह, फॉरेस्टर सरदार सिंह चौहान, रेंजर अधिकारी हरीश गैरोला, उप रेंजर अधिकारी बी.डी. जोशी (किद्दूवाला), शिक्षक, स्टाफ और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

एकेडमी के निदेशक कुलवीर सिंह ने कहा कि डेल्टा डिफेंस एकेडमी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय दायित्वों के प्रति भी सजग है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की आधारशिला हैं। अंत में सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर आर.एस. बिष्ट, वसंत पंत, डी.एस. नेगी, चंदन सिंह रावत, एस.एस. पटवाल, आर.पी. सुंदरियाल तथा जवाहर सिंह पवार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles