विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने राहत पैकेज की घोषणा किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने राहत पैकेज की घोषणा किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष और परिवहन व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने राज्य में कोविड-19 से प्रभावित पर्यटन और चार धाम यात्रा से संबंधित गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए 200 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

महामंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के कारण विभिन्न पर्यटन गतिविधियों एवं चार धाम यात्रा की व्यवस्था में कार्यरत व्यक्तियों एवं उनके व्यवसाय पर सर्वाधिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है इसके लिए लगभग 200 करोड़ की व्यवस्था की गई है इससे लगभग 1लाख 64 हजार लाभार्थी परिवार लाभान्वित होंगे ।इस पैकेज से पर्यटन क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को मदद मिलेगी एवं राज्य की आर्थिकी में भी तेजी आएगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 200 करोड़ के राहत पैकेज से निश्चित रूप से राज्य में पर्यटन, होटल, परिवहन, पोर्टर समेत पर्यटन की अन्य गतिविधियों से जुड़े व्यवसायियों के साथ ही सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुचारू रूप से प्रारंभ किए जाने की अनुमति के लिए गंभीरता से विचार करने की बात कही।

इस अवसर पर यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मनोज ध्यानी, रूपकुंड पर्यटन कंपनी के अध्यक्ष गोपाल सिंह नेगी, टीजीएमओसी के उपाध्यक्ष यशपाल राणा, यातायात संघ के संचालक मनोहर सिंह रौतेला ,जीएमओ के पर्यटन अधिकारी अनिल वरगली, मोटर मजदूर संघ के सदस्य जगदीश नौटियाल, ऋषिकेश टूर ट्रैवल एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय बहुगुणा ,यातायात संचालक योगेश उनियाल, अरुण बडोनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

देवभूमि खबर

Related articles