मुख्यमंत्री योग प्रशिक्षितों के लिए उठाएंगे आवश्यक कदम:राकेश सेमवाल
देहरादून।अखिल भारतीय योग संगठन ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित कैबिनेट मंत्री श्री अरविंद पांडे , मंत्री हरक सिंह रावत व सुबोध उनियाल और अन्य कैबिनेट मंत्री एवं राज्य मंत्रियों मुलाकात कर बधाई दी।
अखिल भारतीय योग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश सेमवाल और प्रदेश कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री से प्रदेश में योग प्रशिक्षितों के भविष्य देखते हुए योग शिक्षा अनिवार्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री से पहल की वकालत की।उन्होंने कहा कि हमे मुख्यमंत्री से उम्मीद है कि वे योग प्रशिक्षितों के लिए ऐतिहासिक फैसले लेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार रावत प्रदेश उपाध्यक्ष राजकिशोर व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

