मूसलाधार बारिश के चलते नैनीताल के 6 ग्रामीण मार्ग हुए बंद ,ग्रामीणों को हुई परेशानी

मूसलाधार बारिश के चलते नैनीताल के 6 ग्रामीण मार्ग हुए बंद ,ग्रामीणों को हुई परेशानी
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी।

नैनीताल।सरोवर नगरी व उसके आसपास मौसम वैज्ञानिक की भविष्यवाणी सटीक साबित होती जा रही है।
जिसके चलते जनपद नैनीताल के 6 ग्रामीण मार्गो में मलुवा पत्थरों के पहाड़ो से आने के कारण डालकन्या, कोनता, चिड़ाखान, फतेहपुर बसनी, बजून, मोटर मार्ग के अलावा महतोली समेत 6 ग्रामीण मार्ग बाधित हो गये।जिससे ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जिला प्रशासन द्वारा मार्ग खोलने के प्रयास किये जा रहे हैं।

यहाँ बता दें सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे जिसके चलते मूसलाधार बारिश पड़ने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण कई नालियों का पानी सड़कों पर आ गया। जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

देवभूमि खबर

Related articles