मेडिकल विहीन क्षेत्रों में रेडक्राॅस के सदस्यों को सक्रिय होकर कार्य करने की आवश्यकता है :स्वाति भदौरिया

Spread the love

चमोली।जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने गुरूवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जिला रेडक्राॅस प्रबंधन समिति की बैठक लेते हुए गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों तक हर संम्भव मदद पहुॅचाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिक से अधिक जरूरतमंद और पीडित लोगों की सेवा के लिए रेडकाॅस की ब्लाक इकाइयों को सक्रिय कर जिले में सोसाइटी की गतिविधियों को बढाने की बात कही।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में मेडिकल सुविधाएं नही है, उन क्षेत्रों में रेडक्राॅस के सदस्यों को सक्रिय होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने महाविद्यालय स्तर पर यूथ रेडक्रास की स्थापना करने एवं ब्लाक स्तर पर जूनियर रेडक्राॅस के सदस्यों को रेडक्राॅस एक्टीविटिज का प्रशिक्षण देने को कहा। शिक्षण संस्थाओं में रेडक्राॅस से जुड़े छात्र-छात्राओं में क्वीज प्रतियोगिता के माध्यम से रेडक्रास के कार्यो की जानकारी देने को कहा।

जिलाधिकारी ने रेडक्राॅस कार्यकारणी के सदस्यों को अधिक से अधिक लोगों को रेडक्राॅस से जोडकर सोसाइटी के कार्यो हेतु धन जुटाने की बात कही। कहा कि बहुत से लोग मानवता की सेवा के इस पुनीत कार्य के लिए अंशदान करना चाहते है। उन्होंने रेडक्राॅस समिति को दूरस्थ क्षेत्रों में मैडिकल कैम्प लगाने, स्वैच्छिक रक्तदान हेतु शिविरों का आयोजन करने, स्कूलों में आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रमों संचालित करने की बात भी कही।
जिलाधिकारी ने रेडक्रास के पास उपलब्ध राहत सामग्री को तत्काल आपदा प्रभावित लोगों में वितरण करने तथा विगत वर्षो से स्टाॅक में खराब पडी सोलर लाईट, स्टोव आदि सामग्री की नीलामी करने को कहा। रेडक्रास के आडिट हेतु कोटेशन न मिलने पर जिलाधिकारी ने पुराने सीए की दरों पर ही आडिट कराने को कहा। जिले में किसी भी आपदा के दौरान रेडक्रास में उपलब्ध सामग्री को प्रभावित लोगों तक पहुॅचाने के लिए वाहन व्यवस्था हेतु सीएमओ से समन्वय करने को कहा। इस दौरान फस्ट एड किट मंगाए जाने, रेडक्रास चिन्ह के उपयोग, रेडक्राॅस भवन की साइड दीवार की मरम्मत, रेडक्रास भवन के पीछे अतिक्रमण हटाने के संबध में भी चर्चा की गई। रेडक्रास समिति की बैठक में गरीब, असहाय तथा जिले से रेफर किए जाने वाले मरीजों को ईलाज के लिए श्रीनगर या देहरादून अस्पताल भेजे जाने पर रेडक्राॅस के माध्यम से दूरी के अनुसार आर्थिक सहायता दिए जाने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अनूप कुमार डिमरी, एसीएमओ डा0 दिनेश चैहान, प्रभारी सीएमएस हिमांशु मिश्रा, रेडक्रास समिति के चेयर मैन भगत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष विनोद रावत, कोषाध्यक्ष प्रेम विश्नोई, सचिव दलवीर सिंह बिष्ट, राज्य प्रतिनिधि ओम प्रकाश भट्ट, सदस्य राजेन्द्र भण्डारी, भरत नेगी, सुनील चैधरी, मानवेन्द्र रावत आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles