मेयर अनिता ममगाईं ने किया ई रिक्शा ओनर्स एसोसिएशन के कार्यालय का उद्घाटन

Spread the love

ऋषिकेश।देवभूमि खबर। मेयर अनिता ममगाईं ने तिपहिया चालकों से क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं से अतिथि देवो भवः की तर्ज पर व्यवहार करने का आह्वान किया। उन्होंने ई रिक्शा ओनर्स एसोसिएशन के कार्यालय का उद्घाटन किया।
शुक्रवार को हरिद्वार मार्ग पुरानी चुंगी स्थित ई रिक्शा ओनर्स एसोसिएशन के कार्यालय का उद्घाटन मेयर अनिता ममगाईं ने किया। उन्होंने कहा कि जरा सी चूक ना सिर्फ आपकी बल्कि सड़क पर चल रहे किसी भी राहगीर की जिंदगी को खतरे में डाल सकती है। इसलिए सभी को यातायात नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। उन्होंने तिपहिया चालकों से तीर्थनगरी ऋषिकेश आने वाले श्रद्धालुओं को अतिथि देवो भवः की तर्ज पर व्यवहार करने को प्रेरित किया। कहा कि ऐसा करने से श्रद्धालुओं के मन में क्षेत्र के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी और साथ ही उनका व्यापार भी अच्छा चलेगा। इस दौरान मेयर ने तिपहिया चालकों की समस्याएं सुनी व उनके जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। मौके पर ई रिक्शा एसोसिएशन के संरक्षक गौरव कैंथोला, एसोसिएशन अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, उपाध्यक्ष मनीष कोहली, सचिव अमित चैहान, उपसचिव अंकित, कोषाध्यक्ष विजय सिंह रावत, भूपति, नारायण दास, अर्जून, विपिन, नरेश, गजेंद्र, सीताराम, पंकज, कमल आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर