मेहन्द्रथ में एक कार खाई में गिरी, 6 लोग थे सवार, सब सुरक्षित

मेहन्द्रथ में एक कार खाई में गिरी, 6 लोग थे सवार, सब सुरक्षित
Spread the love

देहरादून।जनपद के चकराता ब्लॉक के मेहन्द्रथ में सड़क दुर्घटना में एक कार गहरी खाई में गिरी ।कार में 6 लोग सवार थे सब सुरक्षित हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा के चलते सड़क दुर्घटना में एक कार खाई में गिर गयी थी जिसमें मेजर सिंह ग्राम डिनाड़ तहसील त्यूणी उम्र 54, नरबीर पुत्र श्री लखीराम ग्राम हरटाड उम्र 24, केसरी पत्नी श्री लखीराम ग्राम हरटाड उम्र 50 वर्ष, प्रत्यक्ष पुत्र श्री नरवीर ग्राम हरटाड 4 साल, समर्थ पुत्र श्री नरवीर उम्र 2 वर्ष ,बाबूराम पुत्र श्री अभिराम ग्राम मेहन्द्रथ उम्र 40 वर्ष सवार थे।

देवभूमि खबर

Related articles