मैदानी क्षेत्रों में गर्मी , सरोवर नगरी में पर्यटकों का इजाफा
रिपोर्ट । ललित जोशी।
नैनीताल ।सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा होता हुआ दिखाई दे रहा है।
यहाँ बता दें जहां मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का आलम शुरू होने जा रहा है वही नैनीताल की वादियों में ठंडी हवाओं का आनंद लेने के लिए पर्यटकों की भरमार देखने को मिल जायेगी।
इधर पर्यटक नैनीताल झील में नोकाविहार का लुफ्त उठा रहे हैं तो वहीं पर्यटक स्थलों का भी भरपूर आनंद प्राप्त कर रहे हैं।
पर्यटकों की आमद से कारोबारियों के चेहरों पर भी रौनक दिखाई दे रही है।
जहां पर्यटक झील के आसपास का लुफ्त उठा रहे हैं तो वही कई पर्यटक फोटोग्राफी कर नये नये आयम पर नजर आते दिखाई देंगे।

