HTML tutorial
HTML tutorial

मोदी-शाह पर चुनाव आयोग ने नहीं लिया एक्शन तो सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में कार्रवाई को लेकर कांग्रेस उच्चतम न्यायालय पहुंच गई है। कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय से कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ 24 घंटे में फैसला लेने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश दिए जाएं। उच्चतम न्यायालय कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है।

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा आदर्श आचार संहिता का कथित रूप से उल्लंघन करने के मामले पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने इस संबंध में न्यायालय में अर्जी दी है।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि देव की याचिका पर कल मंगलवार को सुनवाई होगी। देव की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ए. एम. सिंघवी ने आरोप लगाया कि मोदी और शाह ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है और निर्वाचन आयोग उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles