HTML tutorial
HTML tutorial

मौसम बढ़ा सकता है तीर्थयात्रियों की मुश्किलें

मौसम बढ़ा सकता है तीर्थयात्रियों की मुश्किलें
Spread the love

देहरादून। चार धाम यात्रा शुरु होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा शुरू कर दी है। अब तक 80000 से अधिक यात्रियों का ऋषिकेश में रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। देश के कोने-कोने से लोग चार धाम यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। जिनमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी शामिल हैं। सूबे में मंगलवार से मौसम फिर बदल गया है, बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि इसे देखते हुए यात्रियों को, खासकर ऐसे लोग जिन्हें सांस की दिक्कत है या दिल की बीमारी है, विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। पहाड़ों पर मौसम पल-पल बदल रहा है जिसके चलते मैदानी इलाकों से आने वाले यात्रियों को सर्द हवाओं, बारिश और बर्फबारी मुश्किल हो सकती है। ऋषिकेश के सीएमएस डॉक्टर तोमर का कहना है कि ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी मुश्किल में डाल सकती है। खासकर कार्डिक और दमे से पीड़ित यात्रियों को ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी । बता दें कि पिछले साल यात्रा में रिकॉर्डतोड़ यात्री आए थे तो मौसम और बीमारी के चलते 35 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई थी। इनमें सबसे ज्यादा मौत बाबा केदार के यात्रा मार्ग में हुई थीं जिनमें दमा और दिल से संबंधित बीमारी मुख्य कारण रही थीं। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यात्रा टर्मिनल पर मौजूद हेल्थ सेंटर पर सलाह लेकर ही यात्रा करें। साथ ही फोटो मैट्रिक ऐक्सस कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर पर मिलने वाले मौसम के अपडेट देखते रहें।

देवभूमि खबर

Related articles