HTML tutorial
HTML tutorial

यात्रियों से भरी बस का ब्रेक हुआ फेल, यात्रियों को आई मामूली चोटें

Spread the love

देहरादून। तीर्थनगरी ऋषिकेश में नीलकंठ महादेव से दर्शन कर लौट रही एटा (उत्तर प्रदेश) से आए यात्रियों की बस ढालवाला भद्रकाली मंदिर के पास ब्रेक फेल हो गए। इससे बस डंपर से टकराकर जंगल में घुस गई। इसके बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एटा के तीर्थयात्री बस (यूपी 55 टी 1294) में सवार होकर नीलकंठ दर्शन कर तपोवन से ऋषिकेश बाई पास होते हुए एटा के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बस भद्रकाली के पास खड़े एक डंपर से टकरा गई और पेड़ पर जाकर अटक गई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
हादसे में लगभग आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोट गई। मौके पर ढालवाला चैकी प्रभारी विनोद कुमार मय फोर्स के पहुंचे और सभी यात्रियों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। बस का ड्राइवर अखिलेश पुत्र श्रीकांत ज्याद घायल है। जिसको बाद में पुलिस ने 108 की मदद से राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। हादसे की वजह बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles