शौहर को बीवी ने गला काटकर उतारा मौत के घाट

शौहर को बीवी ने गला काटकर उतारा मौत के घाट
Spread the love

देहरादून। बसंत बिहार थाना क्षेत्र चोरखाला में एक महिला ने पति की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार दोनों का एक साल पहले तलाक हो गया था, लेकिन फिर भी साथ में ही रहते थे। पुलिस हत्या के कारणों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसारा थाना वसंत विहार के चोरखाला निवासी गयूर और सलमा की करीब दो साल पूर्व शादी हुई थी। इसके बाद विवाद के चलते दोनों का करीब सालभर पहले तलाक हो गया। इसके बाद भी दोनों साथ में ही रहते थे। रविवार की रात सलमा ने पति को शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और फिर रात करीब तीन बजे गला रेतकर हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि गयूर मूलरूप से पुरकाजी का रहने वाला था। यहां एक डेंटल क्लीनिक में दांत बनाने का काम करता था। पुलिस के अनुसार, गयूर बीती रात 8.46 बजे काम से लौटा था। रात में 12 से 1 बजे के बीच सलमा ने गयूर की शराब में नींद की गोलियां पीस कर मिला दी। जिससे वह बेहोश हो गया। जब वह नशे में धुत हो गया तो उसका गला रेत दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेल खंगाल रही है। बताया जार हा है कि कांवली निवासी सलमा (30) ने 2017 में नकली दांत बनाने वाले गय्यूर अली (27 साल) से प्रेम विवाह किया था। बाद में किसी विवाद के चलते गय्यूर ने सलमा को तलाक दे दिया था। तलाक के बाद भी वह घर आकर सलमा को तंग करता था। सलमा वसंत विहार कांवली के चोर खाला में किराए पर कमरा लेकर रहती है।

देवभूमि खबर

Related articles