यूजेवीएन ने डाकपत्थर में कोविड संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण शिविर का किया आयोजन
देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के डाकपत्थर स्थित फील्ड हास्टल में कोविड संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में 18 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के व्यक्तियों को कोविशील्ड टीका लगाया गया।
उक्त टीकाकरण शिविर का आयोजन यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से किया गया। शिविर में 263 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। शिविर में यूजेवीएन लिमिटेड के अधिशासी निदेशक लखवाड़ व्यासी श्री राजीव अग्रवाल, अधिशासी निदेशक मानव संसाधन श्री राजेन्द्र सिंह, महाप्रबंधक यमुना वैली श्री विपिन बिहारी सिंघल, महाप्रबंधक कार्मिक एवं औद्योगिक संबंध श्री आशीष जैन, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी श्री राजेश मैखुरी, कार्मिक अधिकारी श्री भीमबहादुर व श्री जयप्रकाश के साथ ही स्वास्थ्य विभाग से डा. डी.एस.रावत, श्रीमती सुषमा सैनी एवं अन्य के साथ ही यूजेवीएन लिमिटेड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भागीदारी की।

