उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा की माता का निधन

उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा की माता का निधन
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल।उपनिदेशक सूचना एवं जिला सूचना अधिकारी नैनीताल तथा उधमसिंह नगर योगेश मिश्रा की माता सरला मिश्रा (80 वर्ष) का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें दो दिन पूर्व अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। वह अपने पीछे दो पुत्रों व दो पुत्रियों से भरापूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनके छोटे पुत्र पशुपालन विभाग में सेवारत हैं। सरला मिश्रा शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं।
स्व सरला मिश्रा के निधन पर पत्रकारों, प्रशासनिक एवं सूचना विभाग के अधिकारियों ,सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है। हमारे भी समाचार पत्र व न्यूज़ पोर्टल एवं यूट्यूब चैनलके परिवार ने भी योगेश मिश्रा की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं भगवान से इस दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की परम पिता परमेश्वर पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

देवभूमि खबर

Related articles