योजनाओं के लाभर्थियों के चयन में पारदर्शिता बरतेंः रेखा आर्य 

Spread the love
देहरादून।देवभूमि खबर। मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्या ने विधान सभा सभाकक्ष में मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। रेखा आर्या ने कहा मत्स्य संरक्षण एवं संवर्धन से सम्बन्धित योजनाओं का लाभ लाभार्थियांे तक अनिवार्य रूप से पहुंचे। इसके लिए बनाये गये मानकों का पालन अनिवार्य रूप से लाभर्थियों के चयन में पारदर्शिता बरतें। उन्होंने कहा कि गढ़वाल मण्डल के सभी जनपदों में तालाबों के निर्माण हेतु जो बजट आवंटित किया गया है उसे समय पर व्यय करें। उन्होंने कहा कि आदर्श तालाब निर्माण के लिए 5 वर्ष पूर्व जो धनराशि आवंटित की जाती थी, वर्तमान समय उस धनराशि से तालाब निर्माण करना सम्भव नहीं है, इसलिए तालाब निर्माण के लिए निर्धारित धनराशि को बढाई जायेगी। वर्तमान समय में आदर्श निर्माण हेतु यह धनराशि 3 लाख है।
बैठक में कहा गया कि हमारे प्राकृतिक जल स्रोतों में पाये जाने वाले मत्स्य के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए टिहरी, पौड़ी एवं उत्तरकाशी जनपदों ने अच्छा कार्य किया है लेकिन जनपद हरिद्वार में आशा के अनुरूप कार्य नहीं हो पाया है। इसके लिए उन्होंने मत्स्य प्रभारी हरिद्वार को बजट खर्च करने और लाभार्थियों को इसका लाभ दिलाने के लिए कार्य करने के सन्दर्भ में निर्देश दिये। बैठक में यह भी कहा गया कि जनपदों में कार्मिकों की कमी को दूर करने के लिए विभाग आउटसोर्स के माध्यम से शीघ्र कार्मिकों की व्यवस्था करेगा। इस अवसर पर निदेशक मत्स्य डाॅ.बी.पी. मधवाल, संयुक्त निदेशक मत्स्य एच.के.पुरोहित, उप निदेेशक मत्स्य गढ़वाल मण्डल गणेश चन्द्र जोशी सहित गढवाल मण्डल के सभी जनपदों के मत्स्य प्रभारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिजिटल टैक्नाॅलाजी एवेयरनेस वर्कशाप का डीएम ने किया शुभारंभ 

Spread the loveदेहरादून।देवभूमि खबर। राजपुर रोड स्थित सीएनआई गल्र्स इन्टर कालेज में आयोजित भारतीय स्टेट बैंक एवं उत्तराखण्ड साइंस एजुकेशन एवं रिसर्च के संयुक्त प्रयास से आयोजित कार्यक्रम डिजिटल टैक्नाॅलाजी एवेयरनेस वर्कशाप कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी सी रविशंकर ने किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने उद्गार व्यक्त करते […]

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/devbhoom/public_html/wp-includes/functions.php on line 5279