एनएसएस के शिविर के छठे दिन पूर्व नपा अध्यक्ष उमेश चरण गुसाई ने स्वयं सेवकों को दी उत्तराखंड राज्य आंदोलन के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी

एनएसएस के शिविर के छठे दिन पूर्व नपा अध्यक्ष  उमेश चरण गुसाई  ने स्वयं सेवकों को दी उत्तराखंड राज्य आंदोलन के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी
Spread the love

टिहरी।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन छात्र छात्राओं ने योगाभ्यास व्यायाम के पश्चात राजकीय प्राथमिक विद्यालय चवाल खेत डांडा बुडोगी में विद्यालय के आने-जाने के मार्गो की झाड़ियां आदि काटकर तथा मार्गों का समतलीकरण का कार्य किया । तत्पश्चात छात्र -छात्राओं को शिविर में आमंत्रित अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री उमेश चरण गुसाई ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर एसआरटी परिषद बादशाहीथौल से आए पुस्तकालय अध्यक्ष श्री हंसराज बिष्ट ने स्वयं सेवकों को पुस्तकालय की महत्ता , महाविद्यालय की संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष इंदिरा जुगरान ने संस्कृत भाषा एवं वेदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।शिविर में सुरगंगा संगीत विद्यालय के निदेशक डॉ विकास फोदणी ने स्वयं सेवियों को संगीत की अनेक विधाओं से अवगत कराया ।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पीसी पैन्यूली ,डॉ विजय प्रकाश सेमवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ रजनी गुसाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अनुज उनियाल, मनीष राणा ,मनोज उनियाल ,आरती रावत ,डॉक्टर अंकिता बोरा ,डॉक्टर मणिकांत साह, समस्त स्वयंसेवी एवं अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles