राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टिहरी में बच्चों के मार्गदर्शन हेतु कार्यशाला का आयोजन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टिहरी में बच्चों के मार्गदर्शन हेतु कार्यशाला का आयोजन
Spread the love

टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग सेल के माध्यम से बच्चों के मार्गदर्शन हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सतेन्द्र ढौंडियाल द्वारा किया गया कार्यशाला में इंडियन डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर विनय जोशी एवं नितिन त्यागी (फैकेल्टी मेंबर) द्वारा छात्र-छात्राओं को एनडीए,सीडीएस प्रवेश परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई,

कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य के डॉ रेनू नेगी के उद्बोधन द्वारा शुरू किया गया। प्राचार्य द्वारा छात्र छात्राओं को समय समय कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला में उपस्थित होने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर डॉ डीपीएस भण्डारी, डॉ एएम पैन्यूली, डॉ सुशील कुमार कगड़ियाल, डॉ हर्ष नेगी आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles