राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में वृक्षारोपण कर मनाया गया”आजादी का अमृत महोत्सव”
टिहरी।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में “आजादी का अमृत महोत्सव” मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर मे वृक्षारोपण किया गया एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेनू नेगी ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 15 अगस्त 2022 को मनाए जाने वाले “हर घर तिरंगा” अभियान की जानकारी दी।
प्राचार्य प्रोफेसर रेनू नेगी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक समस्त नागरिक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ फहराए और आजादी के इस जश्न में अपनी भागीदारी बढ़ाएं। प्राचार्य प्रोफेसर रेनू नेगी ने समस्त प्राध्यापकों,कर्मचारियों, एवं छात्र छात्राओं से इस अभियान में शामिल होने और इस अभियान का प्रचार प्रसार करने की अपील की।आजादी के अमृत महोत्सव के संयोजक ड़ाॅ सुशील कगड़ियाल व ड़ाॅ दिनेश वर्मा ने आजादी के अमृत महोत्सव पर संक्षिप्त परिचर्चा की ।
इस अवसर पर ड़ाॅ ड़ीपी एस भण्डारी , ड़ाॅ ए एम पैन्यूली ,ड़ाॅ एस के ढौड़ियाल ,ड़ाॅ ड़ी एस नेगी, ड़ा वी पी सेमवाल, ड़ाॅ जुगरान ,ड़ाॅ प्रीती शर्मा ,ड़ाॅ श्रध्दा ,ड़ाॅ मीनाक्षी शर्मा ड़ा गुस्साई , मान सिंह अंकित आशीष अरूण भीम सिंह आदि सम्मिलित थे।

