तनावपूर्ण जीवनशैली को प्रसन्नता के द्वारा सामान्य किया जा सकता है:सागर कश्यप

तनावपूर्ण जीवनशैली को प्रसन्नता के द्वारा सामान्य किया जा सकता है:सागर कश्यप
Spread the love

टिहरी।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में  ज्वाइन फॉर स्माइल संस्था के श्री सागर कश्यप द्वारा जीवन को तनाव मुक्त बनाने के लिए आवश्यक पहलुओं पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने बताया कि तनावपूर्ण जीवनशैली को प्रसन्नता के द्वारा सामान्य किया जा सकता है।

प्रभारी प्राचार्य डॉ डीपीएस भंडारी द्वारा श्री सागर कश्यप को स्मृति चिह्न एवं डॉ कुलदीप रावत द्वारा पुष्प का पौधा भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ संजीव नेगी द्वारा किया गया।

प्रभारी प्राचार्य डॉ डीपीएस भंडारी द्वारा सभी शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं को कार्यक्रम के सफल सम्पादन पर बधाइयां एवं श्री सागर कश्यप जी को उनके ओजस्वी व्याख्यान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग हरीश मोहन नेगी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ एएम पैन्यूली,डॉ सतेंद्र ढौंडियाल,डॉ वीपी सेमवाल,डॉ पीसी पैन्यूली,डॉ  पुष्पा पंवार,डॉ भारती जायसवाल, डॉ साक्षी शुक्ला, डॉ ममता रावत, डॉ डीएस तोपवाल, डॉ आरती, डॉ बीडीएस नेगी, डॉ रजनी गुसाईं, डॉ गुरुपद गुसाईं, श्री विजय सिंह पंवार तथा अन्य सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles