राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में अभिभावक शिक्षक संघ का गठन
नई टिहरी।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल में अभिभावक शिक्षक संघ का गठन किया गया । इस अवसर पर श्रीमती भवानी राणा को अध्यक्ष, श्रीमती मंजू उनियाल को उपाध्यक्ष एवं श्री दिनेश प्रसाद भट्ट को कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर अभिभावक शिक्षक संघ के संरक्षक प्राचार्य डॉ रेनू नेगी ने सभी सदस्यों, समिति के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर अभिभावक शिक्षक संघ (समिति) के सचिव डॉ प्रीति शर्मा ने सभी सदस्यों को संघ के दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी । इस अवसर पर डॉ निशांत भट्ट डॉ सत्येंद्र कुमार डॉ माधुरी कोहली, डॉ सोबन सिंह, डॉ अशोक जोशी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावको में श्री जगदीश सिंह रावत, तालिब खान सतीश कुमार, जगदीश सिंह रावत, रामप्रकाश रावत,जय वीर सिंह, बालम सिंह चौहान, श्री जगबीर लाल, श्री अशोक एवं सिमरन आदि उपस्थित रहे। अभिभावक शिक्षक संघ समिति की सचिव डॉ प्रीति शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

