ललित जोशी, नैनीताल*
नैनीताल । राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को नैना देवी मंदिर, नैनीताल पहुँच कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि के लिये कामना की। इसके साथ ही राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने प्रदेश की महिलाओं को करवा चौथ त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।