HTML tutorial
HTML tutorial

राज्य की 3 पंचायतों को मिला सम्मान

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। 24 अप्रैल को हर साल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड में पंचायती राज विभाग के अधीन 3 ग्राम पंचायतों को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के लिए चुना गया है। उत्तराखंड पंचायती राज विभाग ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से उत्तराखंड की 3 ग्राम पंचायतों को अलग-अलग पुरस्कारों के लिए चुना गया है। इन ग्राम पंचायतों को केंद्र द्वारा सम्मान राशि भी दी जानी है।   उत्तराखंड की हरिद्वार जिले की खेड़ली ग्राम पंचायत को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय ग्राम गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार ग्राम पंचायत क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए बेहतर कार्य करने पर दिया जाता है। इसके तहत 10 लाख रुपये सम्मान राशि के तौर पर दिये जाते हैं। देहरादून जिले की विकासनगर तहसील के तहत पड़ने वाली केदारवाला ग्राम पंचायत को ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत चुना गया है। ये पुरस्कार ग्राम पंचायत के स्तर पर ग्राम पंचायत विकास योजना को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ पंचायतों को दिया जाता है। इसके तहत 5 लाख रुपये सम्मान राशि के तौर पर दिये जाते हैं। नैनीताल जिले की बैलपड़ाव ग्राम पंचायत बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार के लिए चुनी गयी है। ये पुरस्कार ग्राम पंचायत स्तर पर बच्चों के विकास के लिए बेहतरीन वातावरण तैयार करने के लिए राज्य स्तर पर दिया जाता है। इसके तहत सम्मान की राशि भी 5 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

देवभूमि खबर

Related articles