राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल का शुभारंभ, विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू

राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल का शुभारंभ, विभिन्न पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू
Spread the love

नई दिल्ली।सरकार द्वारा एक सामान्य राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) विकसित किया गया है ताकि पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाया जा सके। यह पोर्टल प्रत्येक नागरिक या संगठन को भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों/संगठनों को नामित करने की सुविधा प्रदान करता है।

वर्तमान में निम्नलिखित पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें खुली हैं :

  1. पद्म पुरस्कार- अंतिम तिथि 15/09/2022
  2. वानिकी में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 30/09/2022
  3. राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 15/09/2022
  4. राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 15/09/2022
  5. वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार – वयोश्रेष्ठ सम्मान 2022- अंतिम तिथि 29/08/2022
  6. व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2021- अंतिम तिथि 28/08/2022
  7. व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 28/08/2022
  8. दिव्‍यांगजनों के सशक्तिकरण में कार्यरत संस्थानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2021- अंतिम तिथि 28/08/2022
  9. दिव्‍यांगजनों के सशक्तिकरण में कार्यरत संस्थानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 28/08/2022
  10. राष्ट्रीय सीएसआर पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 31/08/2022
  11. नारी शक्ति पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 31/10/2022
  12. सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023- अंतिम तिथि 31/08/2022
  13. मद्यपान और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022- अंतिम तिथि 29/08/2022
  14. जीवन रक्षा पदक – अंतिम तिथि 30/09/2022

अधिक जानकारी और नामांकन करने के लिए कृपया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर जाएं।

देवभूमि खबर

Related articles