रिटा0 मेजर जनरल सी0के0 जखमोला आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल
देहरादून ।रिटा0 मेजर जनरल सी0के0 जखमोला नें आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ‘‘राजीव भवन’’ देहरादून में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री देवेंद्र यादव , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो गौरव बल्लभ की उपस्थिति में रिटा0 मेजर जनरल सी0के0 जखमोला नें आम आदमी पार्टी छोड़ कांग्रेस की रीति नीति में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी उपस्थित थे।

