मूसलाधार बारिश के चलते तीन राज्य मार्ग समेत कुल 20 ग्रामीण मार्ग हुए बन्द

मूसलाधार बारिश के चलते तीन राज्य मार्ग समेत कुल 20 ग्रामीण मार्ग हुए बन्द
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास देर रात से अचानक मूसलाधार बारिश शुरू
हो गई है जो लगातार जारी है।
बारिश के चलते तीन राज्य मार्ग, एक प्रमुख मार्ग, समेत 16 ग्रामीण मार्ग बंद हो गये हैं। जिसको खुलवाने के लिए अथक प्रयास किये जा रहे हैं।
इधर लगातार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जनपद नैनीताल के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है।

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में सबसे अधिक बारिश 139.00एम एम व रामनगर में 19.06 एम एम रिकॉर्ड की गई। अलबत्ता कोई जनहानी का समाचार प्राप्त नही हुआ है। कइयों के घरों में जरूर मलुवा आदि घुस गया है। पहाड़ो से पत्थरों के लुढ़कने का सिलसिला जारी है। इधर मूसलाधार बारिश के चलते नैनीताल में सुनसानी दिखाई दे रही है। नाव चालक से लेकर घोड़ा चालक, व रोजमर्रा काम करने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
इधर मूसलाधार बारिश के साथ आड़ी टेढ़ी बारिश की बौछारें से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। पर्यटक भी अपने अपने होटल के कमरे में कैद है।

देवभूमि खबर

Related articles