विधायक संजीव ने किया एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन,चिल्ड्रन वार्ड का भी किया निरीक्षण

विधायक संजीव ने किया एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन,चिल्ड्रन वार्ड का भी किया निरीक्षण
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल बीडी पांडचिकित्सालय में नई एंबुलेंस का विधिवत उद्घाटन विधायक संजीव आर्य द्वारा किया गया किया। इसके बाद उन्होंने यहां आधुनिकचिकित्सासुविधाओं युक्त चिल्ड्रंस वार्ड का निरीक्षण करने के साथ ही चिकित्सालय की अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, पहाड़ी क्षेत्रों हेतु एंबुलेंस सेवा किसी वरदान से कम नही है। अन्यथा इसके अभाव में रोगियों को पहाड़ी क्षेत्रों में कई जगह पीठ पर भी लाना पड़ता है, विशेषकर आपातकाल में तो समय ही सबसे महत्वपूर्ण कारक होता है। यदि सही समय पर चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो जाए तो रोगी की जान बचाई जा सकती है । अतः रोगी वाहन सेवा अति आवश्यक है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भागीरथी जोशी चिकित्सा अधीक्षक, डॉ के.एस धामी, तथा डॉक्टर खर्कवाल सहित अन्य स्टॉफ कर्मी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles