रुद्रप्रयाग में जनता दरबार में प्राप्त 59 शिकायतों में से 37 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
रूद्रप्रयाग ।पुराने विकास भवन में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से आए हुए फरियादियों द्वारा 59 शिकायतें दर्ज कराई गई। जनता दरबार में प्राप्त 59 शिकायतों में से 37 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्धारित एक सप्ताह के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि निस्तारण की कार्यवाही से संबन्धित शिकायतकर्ता को भी अवगत कराना सुनिश्चित करे।
जनता दरबार में भटवारी डूंगर निवासी जसपाल सिंह पंवार ने सरकारी सहायता से मकान निर्माण की बात रखी, इस सम्बंध में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने वीडीओ अगस्त्यमुनि को कार्यवाही के निर्देश दिए। पूर्व प्रधान कांदीबाडव मुरली लाल ने ग्राम सभा में जीर्णशीर्ण प्रावि भवन के मरोम्मत की मांग की, ग्राम सभा क्यार्की के ग्रामीणों ने जलनिगम द्वारा भुनाल गांव क्र्याक बरसूडी पेयजल योजना पर पेयजल सुचारू करने की मांग। बष्टा बडमा निवासी कातगी देवी ने बताया कि बेहद गरीब परिवार से है और उसके पास भवन नहीं है जो भवन है वह जीर्णशीर्ण हालत में। उसने सहायता से भवन निर्माण की मांग, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार बसुकेदार और बीडीओ जखोली को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। जवाडी भरदार निवासी पंकज सिंह ने ग्राम संभा के अंतर्गत उत्यासू तोक को मोटरमार्ग से जोडने की मांग की। ग्राम रतूडा निवासी मदन लाल ने कहा कि आलवेदर रोड में उनका भवन भी कटान में आया है, लेकिन अभी तक भवन का अधूरा मुआवजा ही दिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। नंदवाणगांव निवासी इन्द्रमणी थपलियाल ने ग्राम नंदवाण गांव में प्राचीन ज्वाल्पा मंदिर सौंदर्यीकरण की मांग की। ग्राम कण्डारा निवासी गजे सिंह ने भूधसांव के चलते आंगन का पुश्ता क्षतिग्रस्त होने के सम्बंध में कहा। ग्राम पंचायत सतेरा के सिल्ली तोक में विद्युत लाइन के पोलों को बदलवाने के सम्बध में शिकायत रखी। पूर्व प्रधान ग्राम चापड शिशुपाल लाल ने पीएमजीएसवाई के तहत मोटरमार्ग निर्माण की मांग की। श्रीमती जगेश्वरी ग्राम धारतोंला ने अत्यधिक बारिश से आवासीय भवन क्षतिग्रस्त होने के सम्बंध में समस्त ग्राम वासी ग्राम सभा क्यार्क बरसूडी ने ग्राम सभा के जमेथी तोक तक सडक निर्माण की शिकायत दर्ज करायी गई।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रूद्रप्रयाग बृजेश तिवाडी, उपजिलाधिकारी जखोली एनएस नग्न्याल, तहसीलदार जयवीर राम बधानी सहायक परियोजना निदेशक रमेश चन्द्र, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी योगेन्द्र चैधरी सहित अन्य अधिकारी एवं फरियादी उपस्थित थे।

