लगातार मूसलाधार बारिश से 3 ग्रामीण मार्ग बंद जन जीवन अस्त व्यस्त

लगातार मूसलाधार बारिश से 3 ग्रामीण मार्ग बंद जन जीवन अस्त व्यस्त
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास झमाझम बारिश हो रही है।जिसके चलते 3 ग्रामीण मार्ग बंद हो गये हैं। ग्रामीणों को एवं स्कूल के बच्चों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जो ग्रामीण मार्ग बंद हुए हैं वह हैं बिनायक मार्ग, डालकन्या, नोना व्यासी मोटर मार्ग । इधर पहाड़ो से पेड़ व पत्थरों का लुढ़कने के समाचार मिल रहे हैं। कहीं से कोई भी अप्रिय घटना का समाचार नही मिला है।

बारिश के चलते पर्यटकों की कमी देखने को मिल रही है। लगातार मूसलाधार बारिश से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया वहीं पर्यटक भी अपने अपने कमरों में दुपके हुए हैं। लगातार बारिश से ठंड भी बढ़ने लग गई है।

देवभूमि खबर

Related articles