लाकडाउन का असर पशुओं पर भीःरेखा आर्या
देहरादून। लॉकडाउन के बीच पशुओं की स्थिति को लेकर राज्य मंत्री रेखा आर्य का कहना है कि प्रदेश में जारी लॉगडाउन के चलते सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि पशु भी परेशान हैं। ऐसे में कोई भी पशु भूखा न रहे इन बात का ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं कि पशुओं के लिए पड़ोसी राज्यों से आने वाले चारे को प्रदेशों में आने दिया जाए। इसके साथ ही पशुओं के चारे की ओवर रेटिंग न हो इस पर भी नजर बनाए रखी जाए। वहीं दूसरी ओर तीन मई के बाद लॉगडाउन की तिथि बढ़ाए जाने को लेकर मंत्री रेखा आर्य का कहना था कि जिस तरह प्रदेश में अभी भी मामले बढ़ रहे हैं और कई कोरोना पॉजिटिव मामले अभी भी एक्टिव नजर आ रहे हैं उसे देखते हुए राज्य सरकार को लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने पर विचार करना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ इसी बीच राज्य मंत्री रेखा आर्य का बुधवार देर रात फेसबुक अकाउंट हैकरों ने हैक कर लिया। रेखा आर्य ने बताया कि उनके अकाउंट से लोगों को कॉल कर अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी है।

