लाल किला हिंसा के आरोपी व पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत

लाल किला हिंसा के आरोपी व पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत
Spread the love

सोनीपत।पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू अब नहीं रहे। हरियाणा के सोनीपत में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई है। दिल्ली से लौटते वक्त उनकी कार एक ट्राले से जा भिड़ी। खरखौदा पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है।

हरियाणा के सोनीपत में पंजाबी अभिनेता और लाल किला हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर हादसा हुआ है। बता दें कि किसान आंदोलन के दौरान दीप सिद्धू चर्चा में आए थे। लाल किला हिंसा मामले में दीप सिद्धू को आरोपी बनाया गया था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि बाद में जमानत मिल गई थी। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। सिंघु बॉर्डर के करीब यह हादसा हुआ है। खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। स्कॉर्पियो गाड़ी ट्राले से जा भिड़ी। स्कॉर्पियो में दीप सिद्धू सवार थे।

देवभूमि खबर

Related articles