भारत का लोकतंत्र मजबूत भी है और सशक्त भी है : बिरला

भारत का लोकतंत्र मजबूत भी है और सशक्त भी है : बिरला
Spread the love

देहरादून ।।संसदीय लोकतंत्र प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) लोकसभा सचिवालय और पंचायती राज विभाग की ओर से शुक्रवार को उत्तराखंड की पंचायतीराज संस्थाओं के लिए संपर्क और परिचय कार्यक्रम के तहत पंचायतीराज व्यवस्था विकेन्द्रीकृत शासन व्यवस्था का सशक्तिकरण विषय पर आयोजित सम्मेलन का लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम।बिरला ओम बिड़ला ने शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत भी है और सशक्त भी है। इसको और सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पंचायत से संसद तक मजबूत हो इसके लिए पंचायतीराज व्यवस्था के अंतर्गत भी संवैधानिक प्राविधान किए गए हैं। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम में वर्चअल प्रतिभाग करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया के मजबूत लोकतंत्र के रूप में खड़ा है। इस मजबूती के लिए पंचायतों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

देवभूमि खबर

Related articles