पोखडा तिलखोली पब्लिक इंटर कॉलेज मैनेजमेंट करवा रहा है नियम विरुद्ध चुनाव :इं० डीपीएस रावत
पौड़ी।।पोखडा लोकसहिंता प्रतिनिधि ,पूर्व सांसद प्रत्याशी पौड़ी इं० डीपीएस रावत ने तिलखोली पब्लिक इंटर कॉलेज मैनेजमैंट कमेटी पर कोरोना काल मे नियमों को ताक पर रखकर चुनाव करवाने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट द्वारा पिछले साल भी नियुक्तियों मे गड़बड़ी की गई थी जिसे बाद मे स्कूल को स्थगित करनी पड़ी ।

उन्होंने कहा कि संतन सिंह नेगी, प्रेम सिंह नेगी, धर्मबीर सिंह, योगेंद्र सिंह रावत पूर्व प्रधान से उन्हें जानकारी प्राप्त हुई कि स्कूल मैनेजमैंट कमेट अपनी मनमर्जी से मैनजर का चुनाव करवा रहा है । मुख्य अखबारों मे विज्ञप्ति नही दी गयी है, केवल राष्ट्रीय सहारा मे देकर इतिश्री की गई है। जिसके स्थानीय स्तर पर कोई पाठक नहीं है।कोरोना काल मे स्कूल मैनेजमैंट कमेटी द्वारा विज्ञप्ति निकलना प्रशासन के नियमों के खिलाफ है ।जिस पर पौड़ी शिक्षा निदेशालय से भी कारवाई कर स्कूल से जबाब तलब किया है।
इं० डीपीएस रावत ने कहा कि एक आरटीआई से पता चला है कि स्कूल मैनेजमैंट कमेटी अपनी मर्जी से चुनाव करवा रही है। जो कि नियमों के खिलाफ हो रहा है। जबकि नियम यह कहता है कि उस स्कूल के आसपास के चार ग्राम सभा के सदस्यों को ही सदस्य बनाया जाता है। ग्राम सभा सल्ड, गवाणा गुडिन्डा बड़ैत जो कि इस एरिया मे आते है। स्कूल मैनेजमैंट कमेटी पोखडा ब्लॉक व अन्य ब्लॉकों से और ग्राम सभाओं के सदस्य बना रही है। इस पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि स्कूल कमेटी की मनमानी को लेकर मुख्यमंत्री व शिक्षा निदेशालय को भी इस संबंद मे ज्ञापन दिया जायेगा। सरकार स्कूल मैनेजमैंट कमेटी भंग हो और सरकार पूरी स्कूल को अपने अधीन लेकर व्यवस्था का निष्पक्ष संचालन करवाये।

