वरिष्ठ कांग्रेस नेता महावीर सिंह गुनसोला ब्लॉक अध्यक्ष और श्रीमती देवेश्वरी सेमल्टी महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

वरिष्ठ कांग्रेस नेता महावीर सिंह गुनसोला ब्लॉक अध्यक्ष और श्रीमती देवेश्वरी सेमल्टी महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
Spread the love

टिहरी । जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जाखनीधार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद वरिष्ठ कांग्रेस नेता महावीर सिंह गुनसोला को ब्लॉक अध्यक्ष और श्रीमती देवेश्वरी सेमल्टी को महिला कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि पार्टी संगठन में जिम्मेदार और जवाब देंह लोगों को सम्मान दिया जाएगा और जो लोग पार्टी के साथ गद्दारी करने का काम कर रहे हैं उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles