विकास के चार साल ‘‘बातें कम काम ज्यादा‘‘ के आयोजन को लेकर विधायक पौड़ी ने ली बैठक

विकास के चार साल ‘‘बातें कम काम ज्यादा‘‘ के आयोजन को लेकर विधायक पौड़ी ने ली बैठक
Spread the love

पौड़ी।सरकार के चाल साल पूर्ण होने के अवसर पर द 18 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम विकास के चार साल ‘‘बातें कम काम ज्यादा‘‘ के आयोजन को लेकर आज सर्किट हाउस, पौड़ी में क्षेत्रीय विधायक मुकेश सिंह कोली ने संबंधित अधिकारियों के साथ रूपरेखा तैयारी बैठक ली। बैठक में उन्होंने समिति गठन, कार्यक्रम स्थल चयन, भोजन, परिवहन, प्रचार-प्रसार, मंच, टेंट, फर्नीचर लाईट, साउण्ड सिस्टम आदि व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

बैठक में निर्णय लिया गया कि विधान सभा पौड़ी का कार्यक्रम कण्डोलिया मैदान में किया जायेगा। आयोजन समिति में अध्यक्ष विधायक, उपाध्यक्ष दायित्वधारी, सदस्य सचिव एसडीएम पौड़ी सहित 07 सदस्य शामिल होंगे। आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रातः 08ः30 बजे परम्परागत वाद्ययंत्र बजाते हुए बस स्टेशन, अपर बाजार, एजेंसी चैक होते हुए कण्डोलिया स्थल तक रैली निकाली जायेगी। प्रातः 11ः00 बजे से कार्यकम स्थल में विधायक श्री मुकेश कोली द्वारा जनता को सम्बोधित किया जायेगा। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री द्वारा डोईवाला क्षेत्र से लगभग अपराह्न 12ः30 बजे सजीव प्रसारण के द्वारा समस्त विधासभा क्षेत्रों में संबोधन किया जाएगा। इस सजीव प्रसारण के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी/डिस्क आदि की व्यवस्था सूचना विभाग के माध्यम से किया जायेगा और अनुश्रवण के लिए प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एनआईसी तथा अन्य तकनीकी स्टाॅफ की तैनाती की जायेगी। कार्यक्रम में आने वाले प्रतिनिधियों, वाद्ययंत्रों को बजाने वाले कलाकारों की समुचित व्यवस्था तथा प्रचार-प्रसार पर व्यय होने वाली धनराशि सूचना विभाग द्वारा आवंटित की जायेगी।

आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जन-प्रतिनिधियों व सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों को निर्वह्न करना सुनिश्चित कर लें। कहा कि आयोजन में अधिकतम लोगों की प्रतिभागिता अपेक्षित है। कहा कि जिन लोगों/स्वयं सहायता समूह ने कोई विशिष्ट कार्य किया हो, उन्हें भी कार्यक्रम में आमंत्रित करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यक्रम का पूर्व में प्रचार-प्रसार भी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विगत चार सालों में जो भी विकास कार्य हुए हैं, उसका विवरण तत्काल विकास पुस्तिका के लिए उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, कार्यक्रम में इसका प्रचार-प्रसार किया जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने वाद्ययंत्र कलाकारों को मानदेय दिये जाने का भी सुझाव दिया।
 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डाॅ. एस. के. बरनवाल, उप जिलाधिकारी एस. एस. राणा, तहसीलदार एच.एन. खण्डूड़ी, खण्ड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट, अधि.अभि. लोनिवि प्रा.ख. अरूण पाण्डे, विधायक प्रतिनिधि जगत किशोर बड़थ्वाल, परिवहन से जयंत वशिष्ठ आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles