विधानसभा धारचूला और पिथौरागढ़ में ‘विजय संकल्प यात्रा

विधानसभा धारचूला और पिथौरागढ़ में ‘विजय संकल्प यात्रा
Spread the love

पिथौरागढ़ । विधानसभा धारचूला और विधानसभा पिथौरागढ़ में केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ,सांसद अल्मोड़ा श्री अजय टम्टा और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने ‘विजय संकल्प यात्रा’ में प्रतिभाग किया।

जनसभा में प्रबुद्ध जनों को संबोधित कर जन-जन को लाभान्वित कर रही केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं, दूरगामी नीतियों के अनुसार निरंतर जनहित में किये जा रहे विकास कार्यों व अनेक उपलब्धियों पर चर्चा की।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश आज जिस प्रकार उन्नति की ओर अग्रसर है।

विजय संकल्प यात्रा के दौरान क्षेत्र में स्थानीय जनता एवं कार्यकर्ताओं में अद्भुत ऊर्जा सहित जोश और उत्साह देखने को मिला। अपार जनसमूह, भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास, अगाध प्रेम और पूर्ण समर्थन को दर्शाता है।

‘विजय संकल्प यात्रा’ में स्थानीय नागरिकों ने भव्य और आत्मीय स्वागत-सम्मान किया।

देवभूमि खबर

Related articles