विपक्ष की आवाज ताकत और पैसे से दबाई जा रही है : शिवसेना
मुंबई। नगर निकाय के लिए भांडुप में हुए उपचुनाव में विजयी भाजपा पर शिवसेना ने निशाना साधा है। पार्टी ने शनिवार को कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए ताकत और पैसे का इस्तेमाल किया जा रहा है।
यही नहीं भ्रष्ट तरीके से चुनाव में जीत सुनिश्चित की जा रही है। देश में एक ऐसा वातावरण तैयार किया जा रहा है जहां विपक्षी दलों की आवाज बदल रही है।
शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया है, ‘विपक्ष की आवाज दबाने के लिए ताकत और पैसे का इस्तेमाल किया जा रहा है। देश, लोकतंत्र और स्वतंत्रता के लिए इस तरह का वातावरण खतरनाक है।’
केंद्र और महाराष्ट्र में सत्ता में साझीदार शिवसेना विभिन्न मुद्दों पर भाजपा की आलोचना करती रहती है। पार्टी ने दावा किया कि नांदेड़-वाघला महापालिका के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस और शिवसेना के पार्षदों को अपने पाले में लिया था।
यह कदम अपने विरोधियों को मिटा देने के लिए किया गया था। फिर भी 81 सीटों में से 73 कांग्रेस के खाते में चली गई।
aa
