राज्य स्तरीय वेबिनार प्रशिक्षण आयोजित

राज्य स्तरीय वेबिनार प्रशिक्षण आयोजित
Spread the love

देहरादून। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत आज राज्य स्तर पर राज्य क्षय प्रकोष्ठ, उत्तराखण्ड द्वारा आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों हेतु एक वेबनार का आयोजन कर क्षय नियन्त्रण कार्यक्रम का संवेदीकरण किया गया। जिसमे राज्य के लगभग 160 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य सम्बोधन डा0 मयंक बडोला, राज्य क्षय अधिकारी, उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया कि टी0बी0 उन्मूलन हेतु सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के साथ आम जनमानस का सहयोग आवश्यक है। आज कोरोना जैसी वैष्विक महामारी के समय में टी0बी0 के उन्मूलन हेतु सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है, जिससे टी0बी0 रोग से ग्रसित व्यक्तियों की निःशुल्क जाँच, उपचार एवं दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित किया जा सके।  

डा0 बडोला द्वारा सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया कि टी0बी0 की जाँच माइक्रोस्कोप के साथ-साथ सी0बी0नाट मशीन द्वारा की जा रही है। साथ ही बताया कि क्षय रोगी को उपचार अवधि तक रू0 500/- प्रतिमाह निक्षय पोषण योजना के अन्र्तगत दिया जा रहा है एवं कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से बताया। प्रशिक्षण के अन्त में डा0 बडोला द्वारा प्रतिभागियों के प्रश्नों का विस्तृत रूप से जबाब दिया गया। इस प्रशिक्षण में सभी राज्य/जनपदों के आर्युवेदिक एवं होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर राज्य स्तर से अनिल सती, सूरज रावत, अनूप ममंगाई एवं प्रशान्त चौधरी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles