शपथ ग्रहण समारोह को भव्य व दिव्य बनाने के लिए बीजेपी प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक

शपथ ग्रहण समारोह को भव्य व दिव्य बनाने के लिए बीजेपी प्रदेश कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक
Spread the love

देहरादून। भाजपा ने मुख्यमंत्री को लेकर भले अभी तस्वीर साफ न कि हो लेकिन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य व दिव्य बनाने के लिए भाजपा मुख्यालय देहरादून मे आज शाम प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय  पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह परेड ग्राउंड मे रविवार को आयोजित होगा।

देर शाम भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर संगठन महामंत्री अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में शपथ समारोह को भव्य और दिव्य बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया समारोह में आम नागरिकों को भी आमंत्रित करने का निश्चय किया गया इसलिए स्थानीय परेड मैदान में संपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

देवभूमि खबर

Related articles