शर्मा लाल को पीसीसी अनुसूचित जाति विभाग के जनपद अध्यक्ष नियुक्त होने पर दी बधाई
जखोली । उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार द्वारा शर्मा लाल को रुद्रप्रयाग जनपद कांग्रेस अनुसूचित जाति का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर जिला कांग्रेस कमेटी सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग पूर्व विधायक राजकुमार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट,केदारनाथ विधायक मनोज रावत,ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह बुटोला,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा,प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी,कपिल राणा,प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज बंगारी जेस्ट प्रमुख नागेंद्र पवार कनिष्ठ प्रमुख कविंद्र सिंधवाल,महावीर पंवार सहित कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने शर्मा लाल को वधाई देते हुए कहा कि शर्मा के अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी एवं आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस रुद्रप्रयाग जिले की दोनों सीटों पर फतह हासिल करेगी।

