ह्यूमन राइट्स ,आरटीआई एसोसिएशन एवं राहुल प्रियंका गाँधी सेना ने
विकासनगर।ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन एवं राहुल प्रियंका गाँधी सेना ने आज विकास नगर के एस एस आई श्री राम नरेश शर्मा , जिनको नया प्रभार अब एस एस आई रायवाला दिया गया है, को विकासनगर में सफलतापूर्वक अपना कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी और उनको भावभीनी विदाई विकासनगर से देते हुए उनके विकास नगर में कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा एवं महासचिव भास्कर चुग, वीरेंद्र सिंह ने श्री राम नरेश शर्मा को माल्यार्पण कर स्मृति पत्र सौंपा और कहा कि श्री राम नरेश शर्मा ने विकास नगर में बतौर एस एस आई एक पुलिस अधिकारी से अधिक एक भाई एक दोस्त एक अभिभावक और एक बेटे की तरह अपनी जिम्मेदारी को निभाया है.
इस अवसर पर नया प्रभार संभालने वाले एस एस आई श्री कुलवन्त सिंह का स्वागत भी किया गया.

