राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में शिक्षक दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का किया गया आयोजन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में शिक्षक दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का किया गया आयोजन
Spread the love

नई टिहरी।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमे डॉ सर्व राधाकृष्णन जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।प्राचार्य डॉ रेनू नेगी जी द्वारा डॉ सर्व राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।समारोह का संचालन डॉ संजीव नेगी द्वारा किया गया।

प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन में शिक्षकों को समाज के उन्नयन हेतु सक्रिय भागीदारी हेतु आवाहन किया गया।इस अवसर पर डॉ डी पी एस भंडारी, डॉ ए एएम पैन्यूली, डॉ पदमा वशिष्ठ, डॉ हर्ष नेगी, डॉ सोबन सिंह, डॉ सतेन्द्र ढौंडियाल, डॉ बी डी एस नेगी, डॉ डी एस तोपवाल, डॉ प्रीति शर्मा, डॉ आरती, डॉ पुष्पा पंवार, डॉ नवीन रावत, डॉ सुशील कुमार कगडियाल, डॉ आशा डोभाल आदि ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में डॉ दिनेश वर्मा, डॉ इन्दिरा जुगरान, डॉ दिनेश वर्मा, डॉ श्रद्धा, डॉ अंकिता बोरा, डॉ साक्षी शुक्ला, डॉ कमलेश पांडे,हरीश मोहन,प्रशांत पंवार, रविन्द्र सिंह एवं सौदान सिंह आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles