HTML tutorial
HTML tutorial

राज्यमंत्री राजकुमार पुरोहित ने किय सत्या फाउंडेशन के कार्यालय का उद्घाटन

राज्यमंत्री राजकुमार पुरोहित ने किय सत्या फाउंडेशन के कार्यालय का उद्घाटन
Spread the love

देहरादून। राजकुमार पुरोहित अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य खनिज विकास परिषद (दर्जाधारी राज्य मंत्री) द्वारा सोमवार को सत्या फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत सत्या फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट की सत्या देवी, नंदेश्वर सिंह अध्यक्ष उदय सिंह, दीपिका द्वारा पुष्पगुछ देकर किया गया।

कार्यक्रम में मंच संचालन कर रहे प्रमोद नौटियाल द्वारा सत्या फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से किये गये कार्यो के बारे मे बताया कि संस्था किस प्रकार जरुरत मंद लोगो की सहायता में सदैव तत्परता से लगे रहते है। मुख्य अथिति राजकुमार पुरोहित द्वारा समाज में संस्था हेतू जनसेवा के कार्यो के विषय में अवगत कराया, साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा जारी सरकार की जन उपयोगी योजनाओं जैसे रोजगार, महिला सशक्तिकरण, निर्बल वर्ग से संबद्व अन्य योजनाओं के बारे में बताते हुये कहा कि प्रदेश सरकार दिन रात जनहित के कार्यो में लगी है। कार्यालय उदघाटन के अवसर पर लोगों को हैंड सेनेटाईजर भी बांटे गये।

इस अवसर पर सत्या फाउंडेशन वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यकारणी सदस्यों में मनजीत सिंह नेगी, सचिव संदीप जनधारी, शिव सिंह नेगी, मोनिका नेगी, संगीता, ऋषभ आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles