पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस कर्मियों को सद्भावना को बढ़ावा देने की दिलाई शपथ

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस कर्मियों को सद्भावना को बढ़ावा देने की दिलाई शपथ
Spread the love

देहरादून।सद्भावना दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय प्रांगण में उपस्थित समस्त पुलिस बल को सद्भावना दिवस का उद्देश्य बताते हुए सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और साम्प्रदायिक सौहार्द से सम्बन्धित सद्भावना को बढ़ावा देने की शपथ दिलायी गई।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री वी गुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, फायर, श्री ए पी अंशुमान, पुलिस उपमहानिरीक्षक, फायर, श्री मुख्तार मोहसिन, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री नीलेश आनन्द भरणे, सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles