समाजसेविका लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया

समाजसेविका लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया
Spread the love

सेलाकुई। सहसपुर विधानसभा के सेलाकुई में समाजसेविका लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कोरोनाकाल में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में समाजसेविका लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि आशा कार्यकर्ता हमारी फ्रंट लाइन वॉरियर्स हैं, कोरोनाकाल में उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना बहुत ही सरानिय कार्य किया है। जहां लोग घर से निकलने से बच रहे हैं। वहीं ये लोग दिन रात गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य संबधित सेवाएं दी है। पूरे कोरोनाकाल में हमारी आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी मेहनत के साथ इस संक्रामक बीमारी से लड़ने में लगे रहे, जिसका परिणाम यह रहा कि हम इस संक्रमण को अधिक से अधिक फैलने से रोकने में कामयाब हो रहे हैं। इस दौरान समाजसेविका लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने आशाओं की समस्याएं सुन कर उनकी समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया।

कार्यक्रम में समाजसेविका लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने सेलाकुई की आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग की टीम को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ कृष्ण चंद्र रतूड़ी,डॉ उमा राजपूत,उमेश,विशाल,मीनाक्षी, सविता रानी,निशा,कविता थापा,बबली,नीलम,चन्दा, प्रिया, राहुल,पूनम पंवार, अनुज पांडेय,किरन पंवार, गोमती जोशी,मालती भट्ट,सुनील ठाकुर,रवि नेगी,मोहित रतूड़ी आदि मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles