23 से 25 अप्रैल तक सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे,आवश्यक सेवा सम्बंधित कार्यालय ही खुलेंगे
देहरादून।उत्तराखंड राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने आगामी तीन दिन राज्य में आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालयों को छोड़कर बाकी सभी सरकारी दफ्तर बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।
जारी शासनादेश के अनुसार 23 से 25 अप्रैल तक सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे और वहां तथा उनके आसपास के क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन करवाया जाएगा। वहीं इस दौरान आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।

