सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक
पौड़ी।मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना ने विकास भवन में जनपद में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम की प्रगति को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होने सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत आबंटित राजस्व ग्राम के संबंधित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण/कार्य प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। कुछ अधिकारियों द्वारा माह जुलाई की सूचना अभी तक नहीं भेजने पर नाराजगी जाहिर की। जिस पर उन्हांने कार्य प्रगति रिपोर्ट भेजने वाले ऐसे अधिकारी जो बैठक में उपस्थित नहीं हो पाये उनसे स्पष्टीकरण मांगा। जबकि रिपोर्ट नहीं भेजने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिये।
मुख्य विकास अधिकारी श्री खुराना ने कहा कि सरकार जनता के द्वार मा0 मुख्यमंत्री/राज्य सरकार की महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके तहत अधिकारी अपने एक दिवसीय आबंटित राजस्व ग्राम सभा का भ्रमण/रात्रि विश्राम कर लोगों के समस्या का निस्तारण करेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम को गम्भीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे। ग्रामीणों की ओर से आने वाले समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण करेंगे। जो समस्याऐं उच्च अधिकारी एवं शासन स्तर के है उन्हे भी शीघ्र निस्तारण हेतु कार्यवाही करेंगे। साथ ही भ्रमण कार्यक्रम की अभिलम्ब रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
इस मौके पर अधिशासी अभियंता विद्युत कोटद्वार, अधि0अ0 सिचाई खण्ड दुगड्डा, प्र0 वनाधिकारी लैसडोन वनप्रभाग कोटद्वार, उपखण्ड अधिकारी विद्युत स्यूंसी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पौडी, जिलाग्रामोद्योग अधिकारी पौड़ी, आचार्य प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र पौड़ी, अधि0अ0 निमार्ण शाखा जल निगम पौड़ी, जिला परि0 प्र0 इकाई स्वजल परियोजना पौड़ी, प्रभागीय वनाधिकारी भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडोन, अधि0 अधिकारी पीएमजीएसवाई कोटद्वार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कोटद्वार, अधि0 अ0 लोनिवि बैंजरों आदि अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिये। वहीं बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का जिन्होने रिपोर्ट प्रेषित की है उनका स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये है।
इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम. खान, मुख्य कृषि अधिकारी डी.एस. राणा, जिला उद्यान अधिकारी डा0 नरेन्द्र कुमार, अधि0अ0 लघु सिंचाई राजीव रंजन, अधि0अ0 नि0शाखा पेयजल निगम पी.सी गौतम, अधि0अ0 जल संस्थान सतेन्द्र कुमार सिंह, युवा कल्याण अधिकारी गणेश थपलियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
