सरोवर नगरी नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा निर्माण कार्य

सरोवर नगरी नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा निर्माण कार्य
Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा निर्माण कार्य सम्बंधित विभागों ने सादी चुपकी।

यहाँ बता दें जहां एक ओर निर्माण कार्य बर्जित है वही दूसरी ओर धडल्ले से भारी भरकम निर्माण कार्य कर प्रशासन को चेताया गया ।

जिसमें प्रशासन से लेकर सम्बंधित विभागों ने अपनी आँखों को बंद कर लिया है।
यह कहना है नगर पालिका परिषद के सभासद मनोज जगाती का।
उनका कहना यह भी है जो निर्माण कार्य चल रहा है।
उसकी शिकायत जिला प्रशासन से लेकर प्राधिकरण, यहाँ तक कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर दी गयी है ।
पर कोई भी अधिकारी कर्मचारी ने इस निर्माण कार्य को रुकवाने की पहल तक नहीं की।

सभासद मनोज का यह भी कहना है ।
अगर कोई निधर्न परिवार का मुखिया टिन शेट का भी निर्माण कार्य करता तो प्राधिकरण से लेकर सम्बंधित विभाग उसके निर्माण कार्य को रोकने यहाँ तक की तोड़ने के लिए तक आतुर हो जाते।

उन्होंने ये भी कहा इन भारी निर्माण कार्यो से पूरे नैनीताल को खतरा है इस ओर जिला प्रशासन, नगर पालिका, प्राधिकरण,पर्यावरण प्रेमी सभी ने चुप्पी साध रखी है।

देवभूमि खबर

Related articles