HTML tutorial
HTML tutorial

सरोवर नगरी में महिलाओं ने निकाला होली जलूस जमकर लगाये ठुमके

सरोवर नगरी में महिलाओं ने निकाला होली जलूस जमकर लगाये ठुमके
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में श्रीराम सेवक सभा संस्था के तत्वावधान में 26 वां फागोत्सव की धूम महिलाओं के होली जलूस के साथ शुरू हो गया।
यहाँ सरोवर नगरी में तमाम महिला संगठनों ने अपनी अपनी टीमों के साथ होली जलूस निकाला साथ ही सड़कों पर होली गायन कर नृत्य का भी आयोजन किया।
इस दौरान तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नन्दन साह ने होली जलूस में सभी महिलाओं का स्वागत अभिनन्दन किया।

यहाँ बता दें महिलाओं के दल तल्लीताल वैष्णव मन्दिर पर एकत्र हुए वहाँ से तल्लीताल बाजार होते हुए माल रोड व बड़ा बाजार मल्लीताल होते हुए श्री राम सेवक सभा मैदान में पहुंचे।इस दौरान महिलाओं ने जहां होली गीत गाये वही अलग अलग स्वांग बनकर जनता को हंसाने के लिए मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राम सेवक सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी, समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles