सर्वदलीय संघर्ष समिति 21 वे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी , मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कराया विरोध दर्ज
ऋषिकेश। सर्वदलीय संघर्ष समिति के तत्वावधान में प्रस्तावित नेपाली फार्म टोल प्लाजा विरोध धरना प्रदर्शन 21 वे दिन भी जारी ।मुख्यमंत्री के हरिद्वार आगमन की सूचना पर धरना स्थल से रूट बदलने पर आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
समिति के पदाधिकारियों को सूत्रों से ज्ञात हुआ किे मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत का नेपाली फार्म होते हुए शांतिकुंज जाने का कार्यक्रम है तो समिति के पदाधिकारियों ने धरना स्थल के पास मुख्यमंत्री से वार्ता करने के प्रयास किए किंतु मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के काफिले ने आंदोलनकारियों को देखकर अपना रास्ता बदल लिया जिससे आक्रोशित होकर प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थल के समीप मुख्यमंत्री का पुतला फूंक विरोध दर्ज कराया ।
इस अवसर पर सर्वदलीय समिति के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत व संरक्षक भगवती प्रसाद सेमवाल ने कहा विगत 21 दिन से जनहित शांतिपूर्वक चलाए जा रहे आंदोलन की राज्य सरकार और सरकार के नुमाइंदे लगातार अनदेखी कर रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
प्रदर्शन एवं पुतला फूंकने वालों में एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, पूर्व प्रधान देवेंद्र रावत, कनक धनाई, संजय पोखरियाल, लालमणि रतूड़ी, आशा सिंह चौहान, विजय पाल सिंह पवार, संदीप बस्नेत, दीपक नेगी, शोभा भट्ट, दिनेश गुसाईं, मनोज पंवार आदि शामिल थे ।

