सहयोग से मेले का भव्य एवं सफल आयोजन किया जाएगा
चमोली।राज्य स्तरीय 69वाॅ औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला की तैयारियों को लेकर पहली बैठक जिलाधिकारी/मेला अध्यक्ष स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार गौचर में संपन्न हुई। जिसमें अगामी मेले को भव्य स्वरूप देने एवं मेले के सफल आयोजन हेतु जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों से महत्वपूर्ण सुझाव लिए गए तथा मेले के आयोजन के संबध में विभिन्न विभागों के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विर्मश किया गया।
जिलाधिकारी/मेला अध्यक्ष ने कहा कि सभी के सहयोग से पिछला गौचर मेला का सफल आयोजन किया गया। कहा कि इस वर्ष भी मेले का आयोजन विगत वर्षो से और अधिक आर्कषक एवं प्रभावी ढंग से किया जायेगा, जिसके लिए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से सुझाव लिए जा रहे है। कहा कि सभी सुझावों को मेला समिति में रखकर गम्भीरता से विचार किया जाएगा तथा सभी के सहयोग से मेले का भव्य एवं सफल आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौचर मेला एक बहुआयामी राज्य स्तरीय मेला है। इसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहरी राज्य एवं राष्टीय स्तर के कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा। कहा कि इस बार मेले में उच्च स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ एडवेंचर स्पोर्टस, फूड फेस्टिवल, फिल्म फेस्टिबल आदि कार्यक्रम भी शामिल किए जाएगें।
जिलाधिकारी ने एसडीएम/मेला अधिकारी को मेले के सफल संचालन हेतु आज ही सभी समितियों का गठन करने तथा समिति के दायित्व निर्धारित करते हुए जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय जनता के सुझावों को शामिल करते हुए मेले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का ब्राउसर भी शीघ्र तैयार कराने को कहा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों को मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा ताकि उन पर विचार विर्मश कर कार्यक्रम में शामिल किया जा सके।
क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि लोगों तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुॅचाने के लिए गौचर मेला एक बहुम अच्छा माध्यम रहा है। उन्होंने गौचर मेले में राज्य एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी हेतु स्टाॅल लगाने एवं आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण हेतु शिविर आयोजित कराने को कहा। ताकि गांव क्षेत्रों में आसानी से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का अच्छी तरह से क्रियान्वयन हो सके। गौचर नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट तथा कर्णप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूडी ने कहा कि सभी के सुझावों के आधार पर ही मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने मेले को आकर्षक बनाने के लिए विभागीय स्टाॅलों के साथ-साथ सभी विकासखण्डों से भी स्वयं सहायता समूहों को मेले अपने उत्पादों की प्रर्दशनी लगाने के लिए आमंत्रित करने तथा सभी विभागों को प्राप्त सुझावों के आधार पर मेले की तैयारी करने को कहा।
मेला अधिकारी/उप जिलाधिकारी देवानन्द शर्मा ने मेले की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए मेले के सफल आयोजन हेतु सभी लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष में मेले के आयोजन में जो कमियां रही है, उनसे सीख लेकर उन्हें दूर किया जाएगा तथा सभी लोगों के सुझावों पर गम्भीरता से विचार किया जाएगा। मेला अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि विगत वर्ष-2018 में आयोजित गौचर मेले पिछला अवेशष 25.62 लाख मिलाकर कुल 75.84 आय प्राप्त हुई, जिसमें से मेले के संचालन पर 67.54 लाख व्यय हुआ है। बताया कि मेला समिति के पास कुल अवशेष धनराशि 8.29 लाख उपलब्ध है।
मेला अधिकारी/उप जिलाधिकारी देवानन्द शर्मा ने मेले की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए मेले के सफल आयोजन हेतु सभी लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष में मेले के आयोजन में जो कमियां रही है, उनसे सीख लेकर उन्हें दूर किया जाएगा तथा सभी लोगों के सुझावों पर गम्भीरता से विचार किया जाएगा। मेला अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि विगत वर्ष-2018 में आयोजित गौचर मेले पिछला अवेशष 25.62 लाख मिलाकर कुल 75.84 आय प्राप्त हुई, जिसमें से मेले के संचालन पर 67.54 लाख व्यय हुआ है। बताया कि मेला समिति के पास कुल अवशेष धनराशि 8.29 लाख उपलब्ध है।
बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने मेले के भव्य एवं सफल आयोजन के लिए अपने-अपने सुझाव रखे। मेले के उद्घाटन एवं समापन के लिए आमंत्रित किये जाने वाले मुख्य अतिथि, उच्च स्तरीय सास्कृतिक दलों को आमंत्रित करने, राफ्टिंग प्रतियोगिता शामिल करने, गौचर बाजार को सुन्दर व आकर्षक बनाने, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम रखने, बिजल, पानी, शौचायल, साफ-सफाई, पैदल एवं सड़क मार्गो को दुरूस्त रखने तथा मेले के दौरान पर्याप्त मात्रा में रसद की व्यवस्था रखने हेतु सुझाव दिए गए।
बैठक क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी, गौचर नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, कर्णप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूडी, सीडीओ हसांदत्त पांडे, एसडीएम देवानंद शर्मा, सीएमओ डा. एके डिमरी, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, मेला समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

